अगर आपको ओप्पो को फोन पसंद आते हैं तो ओप्पो ने अपने फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अनाउंस किया है कि उसकी OPPO K13 Turbo series जल्दी ही इंडिया लॉन्च होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। इस सीरीज के तहत ओप्पो के बड़ी बैटरी वाले पावरफुल दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। जिसमें OPPO K13 Turbo 5G और OPPO K13 Turbo Pro 5G फोन शामिल हैं। दोनो फोन्स के बारे में पूरी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO K13 Turbo Series
ओपो ने अपनी के13 टर्बो सीरीज को इंडिया में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के तहत अगले महीने यानी अगस्त में नए ओप्पो मोबाइल भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी ने फिलहाल कुछ पर्दा रखते हुए सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल और इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इन्हें लेकर अनुमान है कि ये फोन OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro होंगे। इन्हें कंपनी की तरफ से पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब इन्हें इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इनकी लॉन्चिक को लेकर कहा जा रहा है कि ये दोनो फोन स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले इंडियन मार्केट में उतारे जा सकते हैं।
ओप्पो K13 Turbo series इंडिया प्राइस (अनुमानित)
प्राइस की बीत करें तो ओपो के13 टर्बो सीरीज मिड बजट सेगमेंट में लाई जाएगी। इस लेकर अनुमान है कि सीरीज में लाए जाने वाले OPPO K13 Turbo स्मार्टफोन का प्राइस 20-25 हजार रुपये तक की रेंज में हो सकता है। वहीं OPPO K13 Turbo Pro 25 से 30 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बताते चलें कि ओपो ‘के’ सीरीज का मौजूदा OPPO K13x 5G फोन 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं इस सीरीज का OPPO K13 5G फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है।
ओप्पो K13 Turbo और Turbo Pro स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
- 6.8″ 1.5K OLED Display
- Snapdragon 8s Gen 4 (के13 टर्बो प्रो)
- MediaTek Dimensity 8450 (के13 टर्बो)
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Front Camera
- 7,000mAh Battery
- 80W Fast Charging
| फ़ीचर | OPPO K13 Turbo | OPPO K13 Turbo Pro |
|---|---|---|
| चिपसेट | MediaTek Dimensity 8450 | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
| CPU आर्किटेक्चर | ऑक्टा-कोर | ऑक्टा-कोर |
| RAM | 16GB | 16GB |
| कूलिंग टेक्नोलॉजी | VC कूलिंग प्लेट + ग्रेफाइट जेल कूलिंग | VC कूलिंग प्लेट + ग्रेफाइट जेल कूलिंग |
इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में ओपो के13 टर्बो को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लाया गया था। वहीं के13 टर्बो प्रो को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8एस जेन4 ऑक्टा-कोर पर लॉन्च किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन चाइना में 16GB रैम के साथ लाए जा चुके हैं। मोबाइल गेमिंग के लिए इनमें वीसी कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
| फ़ीचर | विवरण |
|---|---|
| स्क्रीन साइज | 6.8 इंच |
| रेजोल्यूशन | 1.5K |
| डिस्प्ले पैनल | LTPS OLED |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| स्क्रीन प्रोटेक्शन | OPPO Crystal Shield Glass |
स्क्रीन की बात करें तो OPPO K13 Turbo और Turbo Pro स्मार्टफोन 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। ये डिस्पले LTPS OLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इनमें ओप्पो का ही Crystal Shield Glass दिया गया है।
| फ़ीचर | रियर कैमरा | फ्रंट कैमरा |
|---|---|---|
| प्राइमरी सेंसर | 50MP | 16MP |
| सेकेंडरी सेंसर | 2MP | – |
| कैमरा सेटअप | डुअल रियर कैमरा | सिंगल सेल्फी कैमरा |
अब बारी आती है कैमरे की फोटोग्राफी के लिए ये ओप्पो के ये मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इनके फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए ओप्पो के13 टर्बो और टर्बो प्रो तगड़ी 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं। रही बात चार्जिंग की तो इनके साथ 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।